फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से करेंगे समस्याओं के समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम से करेंगे समस्याओं के समाधान की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग करें।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर शनिवार को भी धरना जारी रहा। जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर आ रहे हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि करीब दो हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीएम का स्वागत करेंगे। उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा और सुधा धीमान ने भी अपने विचार रखे। सुनीता शर्मा, पिंकी शर्मा, नीरज, रीता चौधरी, संजू, लीला, सोनिया, सुबलेश, मुकेश, संगीता, पिंकी, अंजू, गीता मौजूद रही। देवबंद ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के निधन पर दुख प्रकट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें