अवैध निर्माण ध्वस्त कराया
बेहट। राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को फरकपुर गांव में पंचायत घर एवं खेल मैदान की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से धवस्त कराते हुए भूमि को कब्जा मुक्त कराकर ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया। विकासखंड़ साढ़ौली कदीम क्षेत्र के फरकपुर गांव में पंचायत घर एवं खेल मैदान के लिए आंवटित ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाया। इस भूमि पर गांव के ही सलमान और हफीज ने घेर बनाकर कब्जे कर रखे थे। शनिवार को तहसीलदार हर्ष चावला की अगुवाई में राजस्व टीम और बीडीओ राहुल वर्मा मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचे। पैमाइश के बाद इस भूमि पर बनाए गए निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। मौके पर ग्राम प्रधान फैजान भी मौजूद रहे।