फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय पर कोरी समाज का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। कोरी समाज के लोगों ने अनुसूचित जाति संवर्ग में जाति प्रमाण पत्र प्रमाण जारी करने की मांग लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे कोरी समाज के लोग काफी संख्या में इकट्ठा होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचो। वहां उन्होंने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि शासनादेश में कोरी समाज को अनुसूचित जाति के प्रमाण जारी करने स्पष्ट आदेश होने के बावजूद जनपद सहारनपुर की नकुड़, बेहट तथा रामपुर तहसील से प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। इससे स्कूल में पढ़ने वाले समाज के बच्चों तथा सरकारी नौकरी के लिए फार्म भरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि, सदर तथा देवबंद तहसील से प्रमाणपत्र विधिवत जारी किए जा रहे हैं। इस संबंध में समाज के लोगों ने एसडीएम डीपी सिंह तथा तहसीलदार रामदयाल रमन को शासनादेश की प्रति भी उपलब्ध कराई। तहसीलदार रामदयाल रमन ने समस्या समाधान का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। जिला अध्यक्ष रगबीर सिंह, महामंत्री सुरेंद्र कुमार, डा. जयप्रकाश, मा. रतन सिंह, डा. धर्मपाल, शिवकुमार, प्रम सिंह, मदन गोपाल तथा महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें