फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई श्रीजी की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। वार्षिक रथयात्रा महोत्सव पर नगर में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकालकर जैन मंदिर में श्रीजी का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को मोहल्ला सरावज्ञान स्थित दिगंबर जैन बड़ा पंचायती मंदिर से शुरू की रथयात्रा में जैन समाज के स्त्री-पुरूष और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर श्रीजी का गुणगान किया। शोभायात्रा में सबसे आगे अहिंसा परमो धर्म: लिखा बैनर भगवान महावीर स्वामी जी का संदेश दे रहा था। शोभायात्रा में शामिल बैंड धार्मिक गीतों की मधुर धुन बिखेर रहे थे। यात्रा के अंत में श्रीजी का रथ चल रहा था। इसके आगे जैन समाज के लोग स्तुति करते चल रहे थे। रथ पर श्रीजी को लिए अंकुर जैन, सारथी प्रवीण जैन, दायां इंद्र चिंतामणि जैन और बाएं शुभम जैन एवं कुबेर वैभव जैन के रूप में रथ पर सवार थे। इस दौरान रोबिन जैन, अंकुर जैन, काकू जैन, मनोज जैन (बर्तन वाले), आशीष जैन, हर्ष जैन, अभिषेक जैन, सुशील जैन, विशाल जैन, अजय जैन, हिमांशु जैन, प्रदीप जैन, राकेश जैन, प्रमोद जैन आदि चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें