अनियमितताओं के विरोध में संघर्ष समिति का गठन
सहारनपुर। सोमवार को दिल्ली रोड स्थित स्वामी कल्याण देव महिला डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित बैठक में विश्वकर्मा महासभा में हो रही कथित अनियमितताओं के विरोध में संघर्ष समिति के गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। इसका प्रस्ताव सतपाल सिंह धीमान, सोनू धीमान, दुष्यंत कुमार, अशोक कुमार, सतीश कुमार, साधूराम धीमान, सेवाराम धीमान और त्रिलोकचंद धीमान ने किया था। संघर्ष समिति में अशोक कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष, दुष्यंत कुमार को महासचिव और उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार, बिट्टू धीमान, साधूराम, अर्जुन कुमार को चुना गया है। सह सचिव बौद्धराम, अशोक कुमार, ब्रजभूषण, संगठन सचिव सुमन धीमान, पवन धीमान बनाए गए हैं। महेंद्र धीमान ठेकेदार को कोषाध्यक्ष और आडिटर सतपाल सिंह का चुना गया। जबकि बृजेश कुमार शर्मा को समिति का सलाहकार बनाया गया है। इस दौरान महेंद्र सिंह धीमान, जयदेव, ज्योति प्रसाद, नकलीराम, दुष्यंत कुमार, सरजीत सिंह, अमित कुमार, अर्जुन कुमार, पवन कुमार, रतन पांचाल, नरपत सिंह पांचाल, मदनलाल, केशोराम आदि रहे।