सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के अथक प्रयासों से आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला देश व प्रदेश में पहले पायदान पर चल रहा है। वह निरंतर अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद कर उनको प्रोत्साहित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव एवं मंडलायुक्त के निर्देशन तथा सबके विजयी स्वभाव से जनपद में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य को पूर्ण करने का सामूहिक प्रयास निश्चित ही शीघ्र सफल होगा। 17 सितंबर से आठ अक्तूबर तक 3,39,102 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान कार्ड वर्तमान की परिस्थितियों में स्वास्थ्य के सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रहा है।