सहारनपुर। रेलवे पटरी में लगने वाली पेंड्रोल क्लिप के साथ दो युवकों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से 33 पेंड्रोल क्लिप बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
आरपीएफ टपरी चौकी के प्रभारी विरेंद्र भाटी के नेतृत्व में आरपीएफ के जवान टपरी यार्ड में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान दो युवक रेलवे लाइन पर बैठे दिखाई दिए। इसके बाद आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। मुख्य लाइन के पास यार्ड की लाइन से पेंड्रोल क्लिप की चोरी करते हुए दो आरोपी मिले। यहीं नहीं पेंड्रोल क्लिप को निकालकर कट्टों में रखा हुआ था। आरपीएफ ने कट्टों को खुलवाया। जिसमें से 33 पेंड्रोल क्लिप बरामद हुए। इसके बाद दोनों लोगों को आरपीएफ चौकी लेकर आई। जहां पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवकों ने अपने नाम मैनपाल और प्रमोद निवासी शेखपुरा बताया। टपरी आरपीएफ चौकी प्रभारी विरेंद्र भाटी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।