गंगोह(सहारनपुर)। कोतवाली गंगोह पुलिस द्वारा निकाय चुनाव के दृष्टिगत बसपा नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद के भाई पूर्व चेयरमैन काजी नोमान मसूद एवं भतीजे हमजा मसूद को पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया गया है। इनके अलावा रालोद नेता हाजी सलीम एवं उनके भाइयों सहित राजनीति में सक्रिय एवं कुछ आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को मिलाकर कुल 32 लोगों पर यह कार्रवाई की गई है।
सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि मोहल्ला नीमतला निवासी नोमान मसूद, हमजा मसूद, मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी सलीम पुत्र यासीन, नदीम पुत्र यासीन, वसीम पुत्र इकराम, मोहल्ला कुरैशियान निवासी मनव्वर पुत्र महबूब, सलीम पुत्र यासीन, नईम पुत्र यासीन, वसीम अहमद पुत्र सलीम अहमद, सलमान पुत्र मो. जमील, सलीम उर्फ हसीन, इमरान पुत्र यामीन, मोहल्ला बाहुद्दीन निवासी अफजाल पुत्र बसीर, मोहल्ला गुजरान निवासी गय्यूर पुत्र शराफत, भंवर सिंह पुत्र अतर सिंह, गय्यूर पुत्र लतीफ, इरफान पुत्र ताहिर, मुबारिक पुत्र लतीफ, खुर्शीद पुत्र लतीफ, मोहल्ला मोहम्मद गौरी निवासी पहल सिंह सैनी पुत्र कालीराम सैनी, मोहल्ला इलाहीबख्श निवासी फुरकान पुत्र शरीफ, साजिद पुत्र शहीद, अनव्वर पुत्र हमीद, मोहल्ला टाकान निवासी विकास पुत्र करन सिंह, राजन पुत्र लाल सिंह, मोहल्ला अशरफअली निवासी आदिल पुत्र फाजिल, सरफराज पुत्र बुल्ला, मोहल्ला मुबारिक अली निवासी जावेद उल हक पुत्र इकबाल, मोहल्ला सैय्यादान निवासी रहीश पीरजी पुत्र बशीर, मोहल्ला अनारकली निवासी तसलीम अली पुत्र अजीज और नगर निवासी मोबिन पुत्र मो. रफी उर्फ रुलहड़ एवं मुन्नवर उर्फ छग्गा पुत्र महबूब शामिल हैं। इनके अलावा लगभग 1180 लोगों के खिलाफ 107/16 की कार्रवाई की जा चुकी है और करीब 380 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। लगभग 100 लोगों को रेड कार्ड दिए गए हैं।