फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सीएम ग्रिड स्मार्ट रोड के लिए 32 करोड़ जारी, अगले महीने से शुरू होगा काम

Tue, 10 Sep 2024 03:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद में भाकियू तोमर की बैठक में शामिल होने आए किसान। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
सहारनपुर। सीएम ग्रिड स्मार्ट रोड के लिए शासन ने 32 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके बाद नगर निगम ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले महीने से काम शुरू करने की योजना है। खास बात यह है कि नगर निगम इसे आदर्श स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करेगा, जो बंगलूरु, अहमदाबाद और पुणे की सड़कों को टक्कर देगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना की तर्ज पर सीएम ग्रिड के तहत तमाम महानगरों में एक-एक स्मार्ट रोड तैयार की जा रही है। सहारनपुर में इसके लिए कलक्ट्रेट तिराहे से हकीकतनगर की ओर जाने वाले मार्ग का चयन किया गया है, जो आईएमए भवन और सदर कोतवाली के सामने से होते हुए दीवानी कचहरी तिराहे तक बनाया जाएगा। यूरिडा के सीईओ एके जैन ने 25 मई को सीएम ग्रिड स्मार्ट रोड को लेकर बैठक की थी।
उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य शुरू करने के लिए कहा था, जिससे की सड़क बनने के बाद किसी प्रकार की खोदाई न की जा सके। अब रोड के लिए 32 करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है। एक सप्ताह में टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर दिए जाने की संभावना है। जिसके बाद अगले माह यानी अक्तूबर से काम शुरू होगा। इस स्मार्ट रोड की विशेषता यह रहेगी कि इसमें विद्युत लाइनें भूमिगत रहेंगी। अच्छे फुटपाथ और डिवाइडर होगा। नाले और नालियां दुरुस्त होंगी। साइडों में पार्किंग देने की भी योजना है। इसके अलावा ग्रीनरी यानी हरियाली को विशेष महत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन



जैन कॉलेज रोड भी बनेगा स्मार्ट
सीएम ग्रिड के दूसरे चरण में जैन कॉलेज रोड को लिए जाने की तैयारी है। इसमें सिविल लाइंस चौकी से जेवी जैन कॉलेज को होते हुए पुराने आवास विकास होकर दिल्ली रोड तक स्मार्ट रोड बनाई जाएगी। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। उक्त सड़क पर जो भी लाइनें भूमिगत होनी हैं या सीवर आदि के कार्य होने हैं। संबंधित को पत्र जारी किया गया है।

सीएम ग्रिड स्मार्ट रोड के लिए 32 करोड़ रुपये मिले हैं। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। प्रयास यही है कि अक्तूबर में काम शुरू कर दिया जाए। खास बात यह है कि इसे आदर्श स्मार्ट रोड बनाया जाएगा, जो बंगलूरु और अहमदाबाद की सड़कों की तरह नजर आएगी।
विज्ञापन

- बीके सिंह, मुख्य अभियंता, निर्माण नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें