फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सामूहिक विवाह समारोह में प्रणय सूत्र में बंधे 32 जोड़े

विज्ञापन
नवयुगलों को प्रमाण पत्र वितरित करते मंडलायुक्तत डॉ.लोकेश एम व नगरायुक्त ग़जल भारद्वाज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जनमंच प्रेक्षागृह में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 32 जोड़े अपने रीति रिवाज के साथ परिणय सूत्र में बंधे। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम और नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने नव युगलों को आशीर्वाद दिया और उन्हें प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह में 26 जोड़ों ने कुरान की पवित्र आयतों तथा छह जोड़ों ने वेद मंत्रोच्चार के बीच दांपत्य सूत्र में बंधकर साथ-साथ जीवन बिताने का वादा किया। निकाह की रस्म कारी मो. अनवर और अग्नि को साक्षी रख सात फेरों की रस्म पंडित अरुण और पंडित दीपक ने पूर्ण कराई। शासन की ओर से जोड़ों को 35-35 हजार रुपये के चेक और 10-10 हजार रुपये का घरेलू सामान भी भेंट किया गया। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी भाषा मंत्रालय के सदस्य एम आजाद अंसारी ने कहा योजना का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। संचालन सपना सिंह ने किया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा, कर अधीक्षक सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें