शाकंभरी (सहारनपुर)। शिवालिक की सहंसरा खोल में रह रहे वन गुर्जरों के डेरे में लगी आग से वहां रखा सभी घरेलू सामान जल कर खाक हो गया। घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार की शाम को अचानक सहंसरा खोल में रह रहे वन गुर्जर शमशेर के डेरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पास ही रह रही फातिमा के डेरे को भी अपनी जद में ले लिया। दोनों के डेरे में रखा घरेलू सामान, अनाज, बर्तन आदि जलकर खराब हो गए। वन गुर्जरों ने स्वयं बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। दोनों गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। वन गुर्जरों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।