गंगोह। सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल में गुडलक पार्टी का आयोजन कर कक्षा 10 के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के टिप्स दिए गए। ध्रुव गर्ग मिस्टर और हर्षदीप कौर मिस गुडलक चुने गए। ईशा वर्मा, महक, खुशी, फिजा, महवर, तेजवीर, वंश, शिवम, सार्थक, तुषार, धु्रव, हर्षित आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन सना खान और सना अय्यूबी ने किया। प्रधानाचार्य भपिंद्र सिंह, वरूण गुप्ता, अश्वनी शर्मा, मुकेश भटनागर, ब्रिजेश, वंदना आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो