फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोचारण के साथ कराया बल्ली पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के लिए बल्ली पूजन किया गया। श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में गोविंद प्रसाद, आचार्य शुभम कौशिक, पंडित बलदेव राज तिवारी, पंडित शंभु प्रसाद ने मंत्रोचारण के बल्ली पूजन संपन्न कराया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि 17 फरवरी को राजकीय मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो जोगियान पुल, नेहरू मार्केट, शहीद गंज बाजार, मोरगंज बाजार, दालमंडी पुल, बेहट रोड होते हुए बालाजी धाम पहुंचकर संपन्न होगी। बालाजी महाराज का रथ भक्तों द्वारा रस्से से खींचा जाएगा। 18 फरवरी को गायक अजय याज्ञनिक द्वारा संगीतमय सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। 19 फरवरी को अध्यात्मिक सम्मेलन होगा। 20 फरवरी को दिव्य सत्संग होगा, जिसमें गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भाग लेंगे। इस दौरान प्रमोद माहेश्वरी, रामकुमार गुप्ता, अरविंद जैन, धर्मपाल, अनिल सैनी, विनीत शर्मा, राधेश्याम यादव, दीपक सहगल, सुरेंद्र कुमार, आशु, शैंकी, नवीन वालिया, अमित शर्मा, अनिल कुमार, राम प्रताप शुक्ला, अजय सूरी, विवेक गुप्ता, अखिल माहेश्वरी, सतीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें