छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद में चरण सिंह सैनी के आवास पर 11 नवंबर को कांबोज एवं सैनी सभा का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए संयोजक इतिहासकार कर्ण सिंह काम्बु सैनी ने बताया कि सभा में कांबोज एवं सैनी जाति की ऐतिहासिक एकता पर विचार के साथ ही सामाजिक शैक्षिक स्थितियों पर चरचा और आपसी वैवाहिक संबंधों को पुन: प्रगाढ़ बनाने पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने सैनी और कांबोज जाति के लोगों से सभा में भागीदारी का आह्वान किया है।