गुर्जर समाज के विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग
रामपुर मनिहारान। भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल पंवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को दिए गए पत्र में कहा कि जनपद की अलग-अगल विधानसभाओं में गुर्जर मतदाताओं की संख्या ढाई लाख के ऊपर है। वर्तमान में यह समाज भाजपा का वोट बैंक है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार में इस समाज के विधायकों को कोई मंत्री पद नहीं दिया गया है, जिससे यह समाज अपनी उपेक्षा महसूस कर रहा है। उन्होंने मांग कि क्षेत्र से विधायक चौधरी प्रदीप को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए, जिससे इस समाज को मान सम्मान मिल सकें। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज कभी भी अपने स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं करेगा। मिशन 2019 के चुनाव को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान गुर्जर समाज के विधायकों को मंत्री पद देकर इस समाज का मान बढ़ाए।