नानौता (सहारनपुर)। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के पर नानौता में कांग्रेसियों ने विचार गोष्ठी का आयोजन करते हुए गांधी संदेश यात्रा निकाली।
गंगोह रोड स्थित चाननदास धर्मशाला में आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और परमोधर्म अपनाकर देश को आजादी दिलाई। देश को आगे बढ़ाने के लिए लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए गांधी जी के विचारधारा को जिंदा रखना होगा। पूर्व विधायक सुशील चौधरी एवं पूर्व चेयरमैन नौमान मसूद ने कहा कि गांधी जी की सत्य-अहिंसा विचारधारा को पूरा विश्व नमन करता है। इसी विचारधारा ने हमें आजादी दिलाई और यहीं हमारे लोकतंत्र का आधार है। मजाहिर राणा, पीसीसी सदस्य संजय वीर राणा, विधानसभा अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला महामंत्री सौरभ गर्ग ने कहा कि सत्ता में बैठी सरकार गांधी विचारधारा के विरुद्ध काम कर रही है। जिससे पूरे देश को धर्म जाति के नाम पर बांटा जा रहा है। हम गांधी की विचारधारा को जिंदा रखने के लिए संकल्पबद्ध है। इस दौरान जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला महामंत्री फाजिल हुसैन, नगराध्यक्ष मजहर सिद्दीकी, प्रीतम सैनी, अजय त्यागी, राजकुमार शर्मा, ठा. मेद्यनाथ सिंह, अली रजा, भूपेंद्र बर्मन, अंश भारद्वाज, विजय कपिल, तंजीम सिद्दीकी, गौरव, सचिन आदि मौजूद रहे।