फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहारवीर मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोगा म्हाड़ी पर दो दिवसीय मेले का शुभारंभ
विज्ञापन

नकुड़। नगर में जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर दो दिवसीय मेला शुरू किया गया। जाहरवीर जी की छड़ी की नगर में शोभायात्रा भी निकाली गई। रविवार सुबह नगर के जुड्डी रोड़ पर स्थित जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी पर हवन यज्ञ के साथ मेले का आयोजन किया गया। शाम करीब छह बजे नगर की परिक्रमा करके ढोल नगाड़ों के साथ जैसे ही जाहरवीर जी की छड़ियां मेले के द्वार पर पहुंचीं तो पूरा मेला पंडाल गोगा जी के जयकारों से गूंज उठा। मेले का उद्घाटन पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान ने दीप जलाकर और रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने म्हाड़ी प्रांगण में शीघ्र ही इंटर लोकिंग टाइल्स बिछवाने की घोषणा की। मेले के दौरान कई जगहों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया। गोगा म्हाड़ी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पल्टूराम कश्यप, संतोष शर्मा, संदीप कश्यप, सभासद सलेक बर्मन, मुनेश कुमार, श्रवण जैन, रोहताश कश्यप, शैफु ल इस्लाम, नीटू भारती, पप्पू भगत, कनहैया, दुर्गा प्रसाद, सुरेश कुमार, वेदप्रकाश, गोपाल कश्यप सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें