सहारनपुर। उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव विक्रम चावला ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर जीएसटी से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन की सेमिनार अयोध्या में आयोजित किया गया था, जिसमें केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला मुख्य अतिथि थे। केंद्रीय मंत्री को 175 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा गया। एडवोकेट दीपक बाटला, आनंद सिंघल, अरविंद, शंभू नाथ खन्ना मौजूद रहे।