सपा छात्र सभा ने किया पौधरोपण
सहारनपुर। समाजवादी छात्र जागरूकता अभियान के तहत सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों ने जेवी जैन कालेज में पौधरोपण किया और छात्रों को सपा की नीतियों के बारे में जानकारी दी। बृहस्पतिवार को पौधरोपण करने के बाद सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष फहाद सलीम, विश्वजीत गुर्जर और पंकज उमरी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी मजबूती से चुनाव लडे़गी। उन्होंने छात्रों से चुनाव में सपा का समर्थन करने का आह्वान किया। इसमें वासिल तोमर, शाहजेब अजीम, मोमिन मलिक, अनुज चौधरी, मोहम्मद समीर, दानिश गाड़ा, अमजद मलिक, आमिर गाड़ा, मोमिन गाड़ा, शाहजेब, अभिषेक गुर्जर आदि रहे। ब्यूरो