फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगरोह में नहाते वक्त डूबा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। उसंड गांव के पास गांगरोह नदी में नहाते समय एक 17 वर्षीय किशोर डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को बेहट सीएचसी लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन कानूनी कार्रवाई के बिना ही शव को अपने साथ ले गए। हादसा बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव लोदीपुर निवासी मन्नू सिंह का 17 वर्षीय बेटा गोपाल साइकिल से उसंड गांव के पास गांगरोह नदी में नहाने के लिए आया था। वहां पर पहले से ही और भी लड़के नहा रहे थे। गोपाल नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद गोपाल को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोपाल को सीएचसी बेहट लाई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामवासी अस्पताल पहुंचे और बिना किसी कार्रवाई के मृतक के शव को अपने साथ ले गए। गोपाल साढ़ौली कदीम में स्थित इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें