शिव के जयघोष से गूंजे शिवालय
देवबंद। सावन के दूसरे सोमवार को भी शिव मंदिरों में जलाभिषेक व पूजा अर्चना को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवभक्तों ने शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाकर जलाभिषेक कर परिवार में सुख स्मृद्धि के लिए प्रार्थना की। बम-बम बोल के उद्घोष से मंदिर प्रांगण दोपहर बाद तक गूंजते रहे। वहीं, हरिद्वार से कांवड में गंगाजल लाने के लिए शिवभक्त तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। थम मांदे कदमों से भगवान शिव का जाप करते हुए बारिश की परवाह न कर शिवभक्त आगे बढ़ रहे हैं।