फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील-राहुल ने जीती बैंडमिंटन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशील-राहुल ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के डबल मुकाबले में सुशील कुमार और राहुल कुमार की जोड़ी विजेता रही।
रविवार को उत्तर रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनियर वर्ग के बैडमिंटन प्रतियोगिता के डबल मुकाबलों का आयोजन किया गया। जिसमें पांच टीमों ने भाग लिया। इसमें सीटीआई अवतार सिंह, विशाल, शुभम, विक्रम, सुशील कुमार, राहुल की टीमें विजेता रहीं। प्रथम स्थान पर सुशील कुमार एवं राहुल कुमार की जोड़ी रही, दूसरे स्थान पर शुभम कुमार एवं विक्रम की टीम रही, जबकि तीसरे स्थान पर अवतार सिंह एवं विशाल की जोड़ी रही। प्रतियोगिता में इंस्टीट्यूट के सचिव अजय त्यागी, कोषाध्यक्ष धर्मवीर ने सहयोग किया। सचिव अजय त्यागी ने बताया कि चार एवं पांच अगस्त को रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेष सलाहकारों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें