फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता की मौत पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार की दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे दुमझेड़ा गांव में बिजलीघर के पास हुआ। गंगोह कोतवाली क्षेत्र के धौलापड़ा गांव निवासी मुंतजीर (35) चिलकाना से अपने गांव वापस जा रहा था। दुमझेड़ा गांव बिजलीघर के पास शाहजहांपुर की तरफ से तेज गति से आए ट्रैक्टर- ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुंतजिर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर उसके साथ सवार उसका 10 वर्षीय पुत्र अजहर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालक को चिलकाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर मुंतजीर के परिजन चिलकाना पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें