फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने फूंका एसडीओ का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। व्यापारियों ने विद्युत निगम के एक उपखंड अधिकारी पर अवैध धन की मांग करने का आरोप लगाते हुए विद्युत निगम का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुरानी चुंगी, चकराता रोड, पुल खुमरान रोड के व्यापारी एकत्रित होकर घास मंडी पहुंचे और विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने क्षेत्र के एक उपखंड अधिकारी पर अवैध धन वसूली करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली के कनेक्शन के बदले आरोपी अधिकारी अवैध धन की उगाही कर रहा है। उन्होंने उपखंड अधिकारी को हटाने एवं निलंबित किए जाने की मांग की। इसके बाद उन्होंने उपखंड अधिकारी का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। पुतला फूंकने वालों में मनोज प्रजापति, विनोद कुमार, नीरज भारती, अशोक भाटिया, मो. अली, छोटा सुल्तान, सुरेंद्र कुमार, संगीता, कमलेश, रेखा, गीता, रिहाना तथा महेंद्र सचदेवा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें