मलेरिया के बारे में घर घर जा कर करें जागरूक
रामपुर मनिहारान। विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में मलेरिया रोग से बचाव के बारे में आशाओं को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करने का काम करें। बैठक में एसीएमओ डा. ओपी सिंह ने जनसमुदाय और आशाओं से मलेरिया बचाव के लिए विचार विमर्श किया। उन्होंने मलेरिया रोग से बचाव एवं उसकी चिकित्सा के बारे में टिप्स दिए। स्वच्छता ही हमारे शरीर को रोग से बचा सकती है। उन्होंने 25 अप्रैल विश्व मलेरिया दिवस पर इस रोग से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार और गोष्ठियां किए जाने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीएचसी अधीक्षक डा. सर्वेश कुमार, एआरओ विनोद कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जबर सिंह सैनी, बीपीए देवेंद्र कुमार आदि रहे।