फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम-

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम से जुड़े कर्मचारियों ने महापौर संजीव वालिया को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। महानगर अध्यक्ष राजकुमार जौलान और महामंत्री विनोद कुमार आदिवाल ने यूनियन को कार्यालय के लिए भवन उपलब्ध कराने, सफाई नायकों के रिक्त पदों को वरिष्ठ सफाईकर्मियों को पदोन्नत कर भरने, सभी संविदाकर्मियों को नियमित कराने, सेवानिवृत्त सफाईकर्मियों को बीमा दिलवाने और संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती शासन स्तर से कराने की मांग की। इसके अलावा नई गाड़ियों पर ठेके पर रखे गए 20 ड्राइवरों को वेतन न मिलने का मामला भी उठाया। आरोप लगाया कि गैराज प्रभारी श्यामबिहारी अग्रहरि ने वेतन रोका है। उधर, गैराज प्रभारी का कहना है कि उक्त ड्राइवर ठेके पर हैं, जितना काम करेंगे उतना पैसा मिलेगा। जब काम ही नहीं किया तो किस बात का वेतन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें