फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस इलेविन ने टाइगर इलेविन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में स्पोर्ट्स मेले के तहत मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लायंस इलेविन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर इलेविन की पूरी टीम 17 ओवर में मात्र 47 ही रन बना सकी। मैन ऑफ द मैच नितिन और बेस्ट बेट्समैन ध्रुुव को चुना गया। रोहित शर्मा बेस्ट गेंदबाज रहे। इस मौके पर डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. राजेंद्र, डॉ. विनोद, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. लोकेश, डॉ. संजीव तोमर, डॉ. शशी नोटियाल, डॉ. ज्योति सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें