मेडिकल कालेज का नाम बदलने की मांग
सहारनपुर। पेपर मिल रोड स्थित एक सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा नेता चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा चुका है। मगर आज तक सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने अब प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मेडिकल कालेज का नाम बदलवाने की मांग की और 26 मार्च से धरना शुरू करने की चेतावनी दी। जय प्रकाश शर्मा, सुनील त्यागी, राजाराम, बलजीत, हंसराज, महिपाल लांबा, कुशलपाल, रोशन लाल, सचिन बावरा, सचिन गुप्ता, विकास चौधरी मौजूद रहे।