बच्चों को खिलाई एलबेंडाजोल की गोली
रामपुर मनिहारान। राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर सरकारी और निजी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 से 19 वर्ष के बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलायी गई। कस्बे के सरकारी स्कूलों में सीएचसी रामपुर अधीक्षक डॉ. सर्वेश सिंह, मदरलैंड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. शालू कुमारी, सह प्रबंध निदेशक श्वेता सैनी, इंडिया टूडे कान्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्य रेणु सैनी, प्रबंधक गौरव सैनी ने छात्र-छात्राओं को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई।