गंगोह में शांतिपूर्ण संपन्न हुई पहले दिन की परीक्षा
गंगोह (सहारनपुर)। मंगलवार को क्षेत्र में बनाए गए छह परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं आरंभ हो गई। इन परीक्षा केंद्रों पर करीब सात हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। पहले दिन कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। क्षेत्र में एचआर इंटर कालेज, हीरोज मेेमोरियल हाईस्कूल, आर्य कन्या इंटर कालेज, दलीप सिंह राष्ट्रीय कन्या इंटर कालेज, नारायण जनता इंटर कालेज मंहगी और बी जनता इंटर कालेज बिलासपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के अलावा आंतरिक सचल दस्ते भी तैनात रहे।