देवबंद (सहारनपुर)। गुनारसा गांव में साइकिल से खेत पर जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गुनारसा निवासी रतन सिंह (65) शनिवार की सुबह साइकिल से खेत पर जा रहा था। जब वह खेत के समीप पहुंचा तो तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रतन सिंह गंभीर घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने नाजुक हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद बाइक सवार ग्रामीणों को आता देख फरार हो गया।