फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से किया नववर्ष का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष पर किए धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। नगर और देहात में नववर्ष का स्वागत हर्षोल्लास से किया गया। अनेक समाजसेवी लोगों एवं संस्थाओं द्वारा सेवा कार्यों से नववर्ष का आरंभ किया गया तो अनेक स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए। सेवा भारती परिवार द्वारा बाबा बंसी वालों के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली गई। सेवा भारती परिवार द्वारा बाबा बंसी वालों के चित्र के साथ निकाली गई प्रभातफेरी में उमेश गोयल, आदेश गोयल, शिवचरण गर्ग, रमेश चंद बंसल, सोनू बंसल, मेघगोपाल गोयल, रमेश थापा, समेर चंद, रजत गर्ग, अशोक ठकराल, पवन गर्ग, राकेश गर्ग, विपिन सैनी, जयपाल, अशोक मेहता, अखिल गुप्ता, प्रमोद पांचाल सहित बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इसके अलावा रोटरी क्लब, लायंस क्लब सेंट्रल सहित अनेक संस्थाओं में सेवा संकल्प दोहराकर नववर्ष का स्वागत किया गया। शिक्षण संस्थाओं में भी नववर्ष पर कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें