फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदमावती फिल्म के प्रदर्शन पर रोक न लगी तो करेंगे जोरदार विरोध : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मावती फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पद्मावती फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ किए जाने को लेकर राजपूत संगठनों ने विरोध जताया है।
सोमवार को महाराणा प्रताप चौक पर उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समाज महासभा की बैठक में केंद्रीय केबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी एवं मुख्तार अब्बास नकवी के पद्मावती फिल्म के पक्ष में दिए गए बयान की निंदा की गई। नगराध्यक्ष डा. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि रानी पद्मावती ने हिंदू धर्म की रक्षा करते हुए अलाउद्दीन खिलजी के इरादों को कामयाब नहीं होने दिया था। उन्होंने कहा कि फिल्म में डायरेक्टर ने पद्मावती को खिलजी की प्रेमिका दिखाते हुए नृत्य करते हुए दिखाया है जो सच्चाई से परे है। इसलिए हिंदू समाज को एकजुट होकर फिल्म का विरोध करना चाहिए। राजपूत चेतना मंच के अध्यक्ष मुकेश राणा ने कहा कि यदि पद्मावती सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी तो उसका जोरदार विरोध किया जाएगा। अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष कान सिंह राणा व संचालन सुरेंद्रपाल सिंह ने किया। इस मौके पर रामभूल सिंह, ब्रजपाल सिंह, मोंकित राणा, अमर प्रताप, पवन राणा, डा. सुखपाल सिंह, जयदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें