स्थापना दिवस मनाया
सहारनपुर। लावारिस शवों का अंतिम संस्कार आदि कार्य करने वाली जन चेतना सामाजिक संस्था का रविवार को 11वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी सदस्यों ने एकत्र होकर प्रभू जी की रसाई में गरीब और बेसहारा लोगों को भोजन कराया। संस्थापक चेयरमैन गुलशन नागपाल ने कहा कि संस्था का मुख्य कार्य लावारिस शवों का दाह संस्कार कराना है। अध्यक्ष रवि बब्बर ने कहा कि संस्था के माध्यम से हम लोगों को समाज की सेवा करने का अवसर मिल रहा है। महासचिव गोविंदर सिंह, शीतल टंडन, रमन चावला, वीरेंद्र भारती, रमन चावला, आशू सिंधु, सरदार हरजीत सिंह, शिवचंद्र गुलाटी, कमल शर्मा, सुनील मखीजा, सतेंद्र आहुजा आदि रहे।