फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून हाईवे पर टैंकर पलटा, चार घंटे जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दून हाईवे पर टैंकर पलटा, चार घंटे जाम लगा
विज्ञापन

छुटमलपुर/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दून हाईवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में डाट मंदिर से पहले एक मोड़ पर खाली टैंकर के अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच पलटने से दिन भर जाम लगा रहा। इस जगह पर आवागमन वन वे होने के कारण दोपहर बाद से शाम तक वाहन रेंग कर ही निकलते रहे। इसके चलते दोनो तरफ तीन से चार किमी तक लंबी वाहनों की लाइनें लगी रही। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे देहरादून की ओर से आ रहा तेल का खाली टैंकर अनियंत्रित होकर डाट मंदिर से नीचे एक मोड़ पर सड़क के बीचोबीच पलट गया। शाम पांच बजे पुलिस ने क्रेन मंगवाई जिसके बाद टैंकर को हटवा कर साइड में कराया गया। तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें