फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सीखी हस्तकला की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के शिक्षा विभाग में तीन दिवसीय आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स कार्यशाला आयोजित हो रही है। कार्यशाला में आर्ट्स, पेंटिंग एवं फाइन आर्ट्स विशेषज्ञ शिखा जैन के द्वारा बीएड के विद्यार्थियों को हस्तकला कौशल की बारीकियां समझाई गईं। विद्यार्थियों को शिल्पकार क्ले व फैब्रिक कलर से पॉट मेकिंग और टी कोस्टर डेकोरेशन सिखाया गया। अनेक प्रकार के फूल जैसे सूरजमुखी, गुलाब, गेंदा बनाने की बारीकियां बताई गईं, जिसको सीखने के लिए विद्यार्थी उत्सुक नजर आए। यूजीसी के संयोजक डॉ. राजेंद्र कुमार और आईक्यूएसी के कोर्डिनेटर डा. प्रवीन कुमार ने कार्यशाला का निरीक्षण किया। साथ ही पूर्व में हुए शिक्षक दिवस कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डा. पूनम शर्मा, डॉ. शुभ्रा चतुर्वेदी, डॉ. नीता कौशिक, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. डीके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें