सहारनपुर। वंशिका थैलेसीमिया सोसायटी के पदाधिकारी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात एक कर्मचारी की शिकायत लेकर डीएम पीके पांडेय से मिले। शिकायतकर्ता जितेंद्र, अशोक कुमार, सचिन, ओमप्रकाश आदि ने डीएम को बताया कि ब्लड बैंक का एक कर्मचारी अपने साथी के साथ मिलकर खून की कालाबाजारी कर रहा है। कुछ महीने पहले थैलेसीमिया से पीड़ित बच्ची को ब्लड बैंक के इसी कर्मचारी ने खून उपलब्ध नहीं कराया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि कर्मचारी की मनमानी अब भी जारी है। उन्होंने डीएम से कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। मिलने वालों में राजेश कालड़ा, राकेश, विशाल, कुलबीर, राजीव, पंकज, योगेश आदि शामिल रहे।