फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औघडदानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की पवित्र गुफा में सोमवार को महादेव का 51 हजार रुद्राक्षों से महाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित मंदिर में चल रही श्रावण मास पूजा के चौथे दिन महाभिषेक के बाद स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कि रुद्र के अक्ष से ही जगत का कल्याण संभव है। रुद्राक्ष ही शिव का प्रत्यक्ष रूप है। नेपाल वन से मंगाए गए 51 हजार रुद्राक्षों से पूजा अर्चना की गई। रुद्राक्ष श्रंगार करके रुद्रीपाठी एवं शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत्र से चार श्रृंगियों के माध्यम से महाअमृत अभिषेक किया गया। उन्होंने कहा कि शिव के तांडव करते समय शिव नेत्र से बहे अश्रु से ही रुद्राक्ष बने हैं। श्री हरि विष्णु ने शिव को अर्पण किया तो शिव ने प्रसन्न होकर उन पर कृपा की। उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष श्रंगार अभिषेक पूजा से दैहिक, दैविक और भौतिक ताप समूल शांत हो जाते हैं। शिव रुद्राक्ष धारण करने से जीवन संतुलित हो रहता है। इस दौरान अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, सुरेश गुप्ता, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, राजेंद्र, मुकेश शर्मा, गीता, विभा, किरण, बाला, अमिता, राधा, रेखा, संगीता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें