55 यात्रियों का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना
बड़गांव (सहारनपुर)। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रियों का जत्था बुधवार को कसबे से रवाना हुआ। आठ जुलाई को ये जत्था पवित्र गुफा अमरनाथ के दर्शन करेगा। कस्बे व आसपास के 55 यात्रियों के जत्थे को बर्फानी बाबा कमेटी के अध्यक्ष ठा. नकली सिंह ने लड्डू खिलाकर रवाना किया। उन्होंने सभी यात्रियों के लिए शुभ यात्रा की कामना की। इससे पहले सभी यात्रियों ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किया। पंडित विनोद कुमार व मुकेश शर्मा ने यज्ञ संपन्न कराया। जत्थे के अध्यक्ष रिषीपाल सिंह ने बताया कि जत्था पहलगाम, पिस्सू टाप, शेषनाग झील के रास्ते पैदल ही अमरनाथ बाबा के दर्शन करेगा। जत्थे में अशोक कुमार, जनेश राणा, सहेंद्र सिंह, निक्की शर्मा, रामनाथ शर्मा, सुखपाल शर्मा, बिजेंद्र कुमार, रामपाल, सोमपाल, काला, काक्का सहित 55 यात्री रवाना हुए।