सरकारी होने की आशंका में पुलिस ने पकड़ा गेहूं लदा वाहन
फोटो-2
गंगोह (सहारनपुर)।
गांव जेहरा के पास से गेहूं के बोरों से लदे छोटा हाथी वाहन को गश्ती पुलिस ने पकड़ लिया। उक्त गेहूं के सरकारी होने और कालाबाजारी के लिए ले जाए जाने की आशंका में पुलिस वाहन को चालक सहित कोतवाली ले आई। एसडीएम को मामले से अवगत कराया गया। नकुड़ एसडीएम डीपी सिंह के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक सौरभ गोस्वामी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पकड़े गए अनाज के बोरों की जांच की। वाहन चालक ने उक्त गेहूं के सरकारी होने से इंकार करते हुए उन्हें बताया कि वह गांवों में घूमकर गेहूं खरीदता है। इसके बाद उन्होंने गांव जेहरा के राशन विक्रेता का स्टाक एवं अभिलेखों की भी जांच की। वाहन चालक द्वारा बताए गए लोगों से भी पूछताछ की गई। गोस्वामी ने बताया कि विक्रेता का स्टाक पूरा पाया गया और चालक द्वारा बताए गए लोगों ने भी उसे गेहूं बेचने की पुष्टि की है। अभी जांच की जा रही है।