फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले की चार समितियों में चुने गए 303 डेलीगेट

Fri, 04 Oct 2024 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद की चार सहकारी गन्ना विकास समितियों में मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदान किया। 45072 मतदाताओं ने 303 डेलीगेट पदाें पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। मतदान के बाद मतगणना हुई। इसके बाद विजेता प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

जिले की सहारनपुर, देवबंद, सरसावा और बेहट किसान सहकारी समितियों के डेलीगेट पदों के लिए मतदान हुआ। चुनाव मैदान में 584 प्रत्याशी थे। इससे पहले नामांकन पत्र वापस लिए जाने के चलते इन समितियों के 1089 डेलीगेट का निर्विरोध चुन लिए गए थे। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर अपराह्न चार बजे तक चला। इसके बाद मतगणना प्रारंभ हुई। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं और प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लग गए।
मतदान के लिए भी कई बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। मतदान का उत्साह इस कदर था कि बड़ी संख्या में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों और बीमार मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने में पीछे नहीं रहे। अपराह्न चार बजे तक चले मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। जिन बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम थी उनके परिणाम जल्द आए और जिस बूथ पर अधिक संख्या में मतदाता थे उनके परिणाम देरी से आए। चुनाव परिणाम के बाद विजेता डेलीगेट का प्रमाण पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें