फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: कबाड़ हो जाएंगे 267 सरकारी वाहन

Sun, 12 Feb 2023 05:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रोडवेज कार्यशाला में निजी सेवा यान
विज्ञापन
सहारनपुर। नई स्क्रैप नीति के तहत 15 साल पुराने 267 सरकारी वाहन एक अप्रैल से नहीं चलेंगे। इन्हें कबाड़ घोषित कर दिया जाएगा। इनमें एंबुलेंस, अग्निशमन गाड़ी, कार, ट्रक और मोटर साइकिल आदि शामिल हैं। संभागीय परिवहन विभाग ने वाहनों की सूची मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार15 साल से अधिक पुराने वाहनों के पंजीयन एक अप्रैल 2023 के बाद रद्द कर दिया जाएगा। संभागीय परिवहन विभाग की जांच में पता चला है कि जनपद में 267 सरकारी वाहन 15 साल से अधिक पुराने हैं, जो एक अप्रैल के बाद निष्प्रयोज्य घोषित हो जाएंगे। ये सभी वाहन संचालित हैं। एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि वाहन को स्क्रैप कराने के बाद यदि वाहन स्वामी नया वाहन खरीदता है तो उसे खरीदने और पंजीयन में भी नई नीति के अनुसार छूट मिलेगी।

जनपद में खुलेगा स्क्रैप केंद्र

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्रा ने बताया कि जनपद में स्क्रैप केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए विभाग ने आवेदन भी मांगे गए है। जिन वाहन पंजीयन 15 साल का हो चुका होगा, उनको स्क्रैप में तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कंडम घोषित होने वाले सरकारी वाहन

मोटर साइकिल 94

कार 155

बस 06

एंबुलेंस 02

ट्रक 07

अग्निशमन गाड़ी 03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें