फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कड़ी सुरक्षा में जिले के 2601976 मतदाता करेंगे मतदान

Fri, 19 Apr 2024 03:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में जनता रोड पर वेयर हाउस पर कर्मचारियों बातचीत करते डीएम
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 2708 पोलिंग पार्टियां देर शाम तक मतदेय स्थलों पर पहुंच गई हैं। जिले के 2601976 मतदाता आज अपना सांसद चुनने के लिए मतदान करेंगे। इनमें से 1855310 मतदाता सहारनपुर लोकसभा सीट पर मतदान करेंगे और 746666 मतदाता कैराना लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए वोट डालेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जनता रोड स्थित वेयर हाउस परिसर से सुबह से ही मतदान कार्मिक ईवीएम सहित अन्य आवश्यक सामग्री लेकर अपने मतदेय स्थल के लिए रवाना होना शुरू हो गए थे। मतदान के लिए जिले में 2708 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। एक पोलिंग पार्टी में चार मतदान कर्मियों के साथ ही सुरक्षा जवान भी मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुए। जिले की सात विधानसभा सीटों में से पांच सहारनपुर लोकसभा और दो कैराना लोकसभा सीट में शामिल हैं। इनमें बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट सहारनपुर लोकसभा में आती हैं, जबकि नकुड़ और गंगोह विधानसभा सीट कैराना लोकसभा में शामिल हैं।
जिले को 22 जोन और 216 सेक्टर में बांटा, 1377 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग
लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराने के लिए जनपद को 22 जोन और 206 सेक्टर में बांटा गया है। इनमें से गंगोह को छोड़कर अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में तीन- तीन जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि गंगोह विधानसभा क्षेत्र में चार जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिले के 2708 मतदेय स्थलों में से 1377 बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इनमें बेहट के 208, नकुड़ के 194, सहारनपुर नगर के 230, और सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के 190 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग होगी। इसके अलावा देवबंद के 197, रामपुर मनिहारान के 165 और गंगोह विधानसभा क्षेत्र के 193 बूथों पर भी वेबकास्टिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में जनपद में मतदाता

विधानसभा - पुरुष - महिला अन्य कुल
बेहट - 196643 - 177842 11 - 374496

सहारनपुर नगर 236658 -215572 -49 452279
सहारनपुर देहात 195096 17338- 10 - 368424

देवबंद 182710-160531 11343252
रामपुर मनिहारान 168989147868 - 02- 316859

नकुड़ 189577 170242 06 - 359825
गंगोह 204780 182054 07 386841

योग -1374453- 1227427 - 96 - 2601976


नोट: निर्वाचन कार्यालय के अनुसार
-

- जनपद में मतदान केंद्र एवं मतदेय स्थल -
विधानसभा मतदान केंद्र - मतदेय स्थल - जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट
बेहट 216 - 397 - 03 - 37
नकुड - 225 - 386 03 - 34
सहारनपुर नगर - 107 454 - 03 - 21
सहारनपुर देहात - 190 - 379 03 23
देवबंद 176 -365 03 - 36
रामपुर मनिहारान 178331- 03 28
गंगोह 211 396- 04 37
योग - 1303 -2708 - 22 206
-
जनपद में आयु वार मतदाता -
आयु मतदाता
18 से 19 42003
20 से 29 - 585510
30 से 39 - 704593
40 से 49 - 499811
50 से 59 403338
60 से 69 - 228477
70 से 79 - 102195
80 से 89 - 29398
90 से 99 - 6137
100से 109 497
110 से 119 09
120 से अधिक 08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें