सहारनपुर। जिला पंचायत के खनन अभिवहन शुल्क वसूली के ठेके की ई- वित्तीय निविदा सोमवार को खोली गई। इसमें मैसर्स कृष्णा कन्सलटेशन लिमिटेड ने 25.20 करोड़ रुपये की उच्चतम बोली लगाई। इससे पहले यह ठेका दैनिक आधार पर चल रहा था।
जिला पंचायत ने खनन अभिवहन शुल्क वसूली के ठेके की ई- निविदा मांगी थी। इसमें छह निविदादाताओं ने भागेदारी की। पहले ई-निविदा की तकनीकी बिड खोली गई और प्रपत्रों की जांच की गई। ई-निविदाओं की जांच तीन सदस्य जांच समिति ने की। जांच में छह निविदाओं को सही पाया गया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बाबूराम ने बताया कि सोमवार को ई-निविदाओं की वित्तीय बिड खोली गई। इसमें 25.20 करोड़ रुपये की उच्चतम बोली मैसर्स कृष्णा कन्सलटेशन प्राइवेट लिमिटेड की प्राप्त हुई है। यह ठेका 31 मार्च 2025 तक के लिए हुआ है।