फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुठभेड़ में घायल 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-रामपुर मनिहारान थाने से गोकशी में चल रहा था वांछित
विज्ञापन

- जिले के थानों सहित देहरादून में भी दर्ज हैं मुकदमें

छुटमलपुर। फतेहपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में बीती रात 25000 के इनामी बदमाश को गोली लगने के बाद घायल होने पर पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश रामपुर मनिहारान थाने से गोकशी में वांछित चल रहा था। हालांकि इस दौरान उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा।
जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष फतेहपुर प्रमोद रावल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने जयसिंघा मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया तो बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा इन्हें रुकने का इशारा किया जाने पर उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगे। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश फतेहपुर थाने के गांव गंदेवड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर वजीर पुत्र नजीर गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर उसका एक साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ा गया बदमाश रामपुर मनिहारान थाने से गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। उस पर 25000 रुपये का इनाम भी था। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, दो खोके और बाइक बरामद की है। मुठभेड़ के बाद सीओ सदर अभितेष सिंह और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर जिले के थानों में 20 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें