फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भेष बदल कर मथुरा की गोशाला में रह रहा था 25 हजार इनामी

Sat, 04 Feb 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जीआरपी द्वारा पकड़ा गया इनामी आरोपी
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों में जहरखुरानी, चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 25 हजार के इनामी लोकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। लोकेश गिरोहबंद अधिनियम का आरोपी है और मथुरा में भेष बदलकर रह रहा था।
विज्ञापन

जीआरपी थाने में रेलवे पुलिस उपाधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव ने पत्रकारों से वार्ता में इसकी जानकारी दी। बताया कि शनिवार की सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर जीआरपी ने आरोपी लोकेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी ताहरपुर को पकड़ा है। वह चार साल से फरार चल रहा था। सीओ ने बताया कि वह स्टेशन और आउटर से छूटने वाली ट्रेनों में सवार होता है। ट्रेन की रफ्तार बढ़ते ही गिरोह के सदस्यों के साथ चोरी करता है। पकड़े गए गिरोहबंद आरोपी पर जीआरपी की ओर से 25 हजार का इनाम है। सहारनपुर जीआरपी थाने में उसके खिलाफ सात मुकदमें दर्ज हैं। आरपीएफ से भी आरोपी के बारे में जानकारी ली जा रही है।

-रिश्तेदारी में मिलने आया था

सीओ ने बताया कि आरोपी लोकेश बेहद शातिर अपराधी है। उसने ट्रेनों में कई बार यात्रियों के मोबाइल, नगदी, पर्स आदि चोरी किए। वर्ष 2018 से मथुरा में एक गोशाला में भेष बदलकर रह रहा था। वह सहारनपुर में अपनी रिश्तेदारी में आया था, वहां से शनिवार को वापस मथुरा जा रहा था, तभी स्टेशन पर जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें