फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

05 तालाबों की 25 बीघा भूमि कराई कब्जामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तहसील सदर की राजस्व टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर तीन ग्रामों के पांच तालाबों की लगभग 25 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम मनोहरपुर, गंदेवड़ा और रेड़ी मुस्तहकम गांवों के तालाबों पर कुछ लोगों ने कूड़ी बिटौड़े रखकर अवैध कब्जे कर लिए थे। नायब तहसीलदार अनिल कुमार राम के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी और ट्रैक्टर चलवाकर अवैध कब्जे हटवा दिए। कब्जाधारकों ने इस कारवाई का विरोध करने की कोशिश की परंतु अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जे हटवा दिए। अभियान के दौरान नायब तहसीलदार के साथ थाना चिलकाना और फतेहपुर थाना पुलिस के अतिरिक्त राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र सैनी, लेखपाल रामकुमार, मनीषा शर्मा, अमित कौशिक, संजीव कपिल, अजय कुमार व रब्बानी राव आदि रहे। उधर, उपजिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे तत्काल हटा लें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें