सहारनपुर। लखनऊ रेल मंडल के बुढ़वल-सुढि़या मऊ रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के चलते प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों को किया जाएगा। इसके चलते सहारनपुर से होकर गुजरने वाली गरीब रथ, जननायक, सरयू यमुना और जनसाधारण एक्सप्रेस सहित 22 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। सभी ट्रेनें लंबी दूरी की हैं। 30 हजार से अधिक यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि लखनऊ रेल मंडल में 12 अक्तूबर से मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।
कब-कब रद्द रहेंगी ट्रेनें
- 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 12 से 18 अक्तूबर तक
- 15211 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 14 से 20 अक्तूबर तक
- 04654 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी क्लोन सुपरफास्ट स्पेशल 13 से 18 अक्तूबर तक
- 04653 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर क्लोन सुपरफास्ट स्पेशल 11 से 20 अक्तूबर तक
- 15531 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 15 अक्तूबर को रद्द
- 15532 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस 16 अक्तूबर को रद्द
- 22424 अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 अक्तूबर को रद्द
- 22423 गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 अक्तूबर को रद्द
- 05734 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल 16 अक्तूबर को रद्द
- 05733 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस स्पेशल 14 अक्तूबर को रद्द
- 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 16 से 25 अक्तूबर तक रद्द
- 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 15 से 19 अक्तूबर तक रद्द
- 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस 16 अक्तूबर को रद्द
- 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस 23 अक्तूबर को रद्द
- 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 15 अक्तूबर को रद्द
- 15656 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 अक्तूबर को रद्द
- 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस 18 अक्तूबर को रद्द
- 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 19 अक्तूबर को रद्द
- 12407 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस 18 अक्तूबर को रद्द
- 12408 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस 13 अक्तूबर को रद्द
- 14604 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस 18 अक्तूबर को रद्द
- 14603 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 20 अक्तूबर को रद्द