फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किसानों की 10 बीघा गेहूं की कटी फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारियों ने दो किसानों की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल स्वाहा कर दी। किसानों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है। मोहल्ला गुजरान निवासी किसान नूर मोहम्मद पुत्र यामीन और जुबेर के खेत दूधला फीडर पर नलकूप नंबर 53 के पास स्थित है। उनके खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बृहस्पतिवार सुबह उक्त लाइन के ढीले तार आपस में टकराए और उनसे निकली चिंगारियां नीचे खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल पर जा गिरी। चिंगारियों से फसल ने आग पकड़ ली। तेज हवा के चलते आग पास स्थित जुबेर के खेत में भी पहुंच गई और वहां रखी फसल ने भी आग पकड़ ली। आग लगी देख इकराम, इंतजार, हारून, विष्णु सहित अनेक किसानों ने मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसानों के अनुसार तब तक नूर मोहम्मद की करीब तीन बीघा और जुबेर की करीब सात बीघा कटी हुई गेहूं की फसल जल चुकी थी। किसानों में विद्युत अधिकारियों के खिलाफ रोष व्याप्त है। उन्होंने विद्युत अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें