फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों संग खेली होली, भजनों पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलों संग खेली होली, भजनों पर झूमे लोग
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर सांवरिया महिला मंडल द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें फूलों से होली खेली गई और लोग भजनों पर झूमने को मजबूर हो गए।
मोहल्ला चौंताला स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री सत्य नारायण मंदिर में होली महोत्सव का शुभारंभ आम आदमी पार्टी नेता योगेश दहिया ने आरती कर किया। अधिष्ठाता पंडित मोहन लाल दीक्षित ने श्रद्धाभाव से होली मनाने आग्रह किया। गायक सौरभ गर्ग ने भजनों के माध्यम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके पश्चात फूलों संग होली खेली गई। इस दौरान शुभकामना अग्रवाल, राजकुमारी, सुषमा कश्यप, सरोज वर्मा, पुष्पा गोयल, आचार्य पंडित शिवसेवक तिवारी, बिजेश जोशी, संजय गुप्ता, मुकेश शर्मा, नीरज जैन, सुरेंद्र राठी, गोपाल सेठ, मोहन लाल शर्मा, राहुल माहेश्वरी, नीना धींगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें